फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापता सीएससी संचालक वृंदावन में परिवार के लोग पुलिस के साथ रवाना

Sun, 19 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती/मुंडेरवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी सहज जन सेवा केंद्र के संचालक राजकुमार चौधरी मथुरा जिले के वृंदावन पुलिस चौकी पर पहुंचा है।
वृंदावन पुलिस चौकी इंचार्ज ने फोन कर पिता व परिवार के लोगों को जानकारी दी। राज कुमार से उन लोगों की बात भी कराई।
इसके बाद पुरानी बस्ती थाने के एसआई, आरक्षी, राजकुमार के चचेरे भाई बृजेश चौधरी और एक रिश्तेदार वृंदावन के लिए शनिवार की सुबह ही रवाना हो गए।
बृजेश ने फोन पर बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि वह वृंदावन कैसे पहुंचा। उधर, पुरानी बस्ती पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। थानेदार महेश सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि अभी उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी राज कुमार (32) ओड़वारा बाजार में सहज जनसेवा केंद्र चलाता है। साथ ही, उसने दिल्ली की एक निवेश करने वाली कंपनी की फ्रेंचाइची ले रखी है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 40 लाख रुपये लगाए हंै। चर्चा यह भी है कि उसने कई लोगों से रुपये एकत्र कर निवेश किया है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि 14 जनवरी की शाम को किसी काम से राजकुमार बस्ती गया था। वहां एक कंपनी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कुटियाज ढाबे पर खाना खाया। इससे पहले फोन कर उसने घर पर बताया था कि ढाबे पर खाना खाने के बाद हाईवे के रास्ते बाइक से घर लौटेगा।
देर रात उसके आगरा में रहने वाले एक दोस्त का फोन आया कि राजकुमार का फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। इसके बाद परिवार के लोग उसे खोजने लगे। चचेरे भाई बृजेश के अनुसार, वह लोग खोराखार तिराहे तक आने के बाद वापस लौटकर टाॅर्च जलाकर सड़क के किनारे देखते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

राजकुमार की तलाश के दाैरान सबदेइया कला गांव के पास सड़क से करीब दो मीटर की दूरी पर एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। लौटकर देखा तो राजकुमार का बैग भी वहीं पर गिरा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें