फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माण रुकवाने के लिए पुलिस को थमाया फर्जी स्टे आर्डर

Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निर्माण रोकवाने के लिए लालगंज क्षेत्र के एक शख्स ने ऐसी तरकीब निकाली कि खुद फंस गया। उसने एसडीएम सदर का फर्जी हस्ताक्षर कर स्थगन आदेश बनाकर थाने पर भेज दिया। आदेश पाते ही पुलिस ने निर्माण तो रुकवाे दिया, मगर जब सच्चाई पता चली तो केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के हर्रैया निवासी राहुल चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि उनका मकान जर्जर हो गया था। उसी स्थान पर मकान का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि पटीदार प्रेमचंद्र चौधरी ने रंजिशन उनके मकान का निर्माण रुकवाने के लिए कूटरचना कर उप जिला मजिस्ट्रेट, बस्ती सदर के नाम से शिकायती प्रार्थनापत्र बनाया। किसी से मिलकर स्थगन आदेश बनवा लिया।
यह आदेश थानाध्यक्ष लालगंज को भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। इस संबंध में जब एसडीएम सदर के कार्यालय में संपर्क किया तो पता चला कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रेमचंद्र चौधरी व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें