फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कारखाने पर छापा, मिली आधा किलो कसूरी मेथी

विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के चकदहा गांव में अवैध तरीके से संचालित मसाला फैक्ट्री में छापा मारकर कसूरी मेथी
विज्ञापन
बस्ती। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को रामजानकी मार्ग पर चकदहा गांव में अवैध रूप से चल रहे मसाला कारखाने पर छापा मारा। मौके से 550 ग्राम कसूरी मेथी बरामद हुआ। जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कारखाने का पंजीकरण न होने पर अब संचालक के खिलाफ एडीएम कोर्ट में प्रत्योवदन दिया गया है। इसके अलावा विक्रमजोत बाजार से अचार की चार फैक्टरियों से अचार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को शिकायत मिली थी कि चकदहा गांव में बिना किसी पंजीकरण के एक व्यक्ति अपने घर पर ही मिलावटी मसाला तैयार करता है। पैकिंग कर वह आसपास के बाजार में भेजता है। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो चितरंजन सिंह ने बताया कि विभागीय टीम भेजकर वहां छापा मारा गया। बिना खाद्य लाइसेंस के कसूरी मेथी की पैकिंग होते पाया गया। मौके से बरामद 550 ग्राम मेथी को जब्त करते हुए सैंपल भरा गया। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। वहीं लाइसेंस न होने पर एडीएम कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, इसके लिए तहरीर संबंधित फूड इंस्पेक्टर ने दे दी है।
जानकारों ने बताया कि अमर मसाला फैक्ट्री पर छापा से पहले ही मिलावटी मसाला हटा दिया गया था, ऐसे में टीम को सिर्फ कसूरी मेथी ही मिल पाई। टीम में क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता, फूड इंस्पेक्टर सुभेष मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बाजारों तक पहुंचती थी मसाले की खेप : सूत्रों के अनुसार, यहां तैयार किए जा रहे मसालों की आपूर्ति बस्ती सदर क्षेत्र के अलावा कलवारी, कुसौरा, दुबौलिया, चिलमा, मुंडेरवा तथा कुदरहा क्षेत्र के बाजारों में भी की जा रही थी। छापे की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी।
फिलहाल, सामग्री को जब्त कर संबंधित परिसर को सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लंबे समय से इस प्रकार का कारोबार संचालित हो रहा था तो इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें