मृतक साकेत मणि त्रिपाठी की फाइल फोटो
टिनिच। रविवार को गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत बसहवा गांव निवासी युवक की गाजीपुर जिले के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बसहवा गांव निवासी साकेत मणि त्रिपाठी (32) पुत्र ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी पीजीटी परीक्षा देने गाजीपुर गए थे। वहां से नाहरलागुन-हापा स्पेशल ट्रेन से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि औड़िहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के धीमी होने पर वह ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच उनका बैग ट्रेन में फंस गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
जीआरपी ने आई कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया।