फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौरीचौरा कांड से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी 3 व 4 कोे

Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार(बस्ती)। चौरी चौरा की घटना से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी 3 और 4 फरवरी को सेंट एंड्रयूज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज गोरखपुर के पुस्तकालय सभागार में आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी का आयोजन महुआ डाबर संग्रहालय की ओर से किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 फरवरी सुबह 10 बजे होगा। इसमें चौरी चौरा विद्रोह से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज, टेलीग्राम, मुकदमे की फाइल, अखबारों की कटिंग, गजेटियर, दुर्लभ तस्वीरें और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियां प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रदर्शनी इतिहास प्रेमियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। महुआ डाबर संग्रहालय के इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के इस ऐतिहासिक प्रसंग को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और इसके महत्व को रेखांकित करना है। ताकि युवाआें को इसकी जानकारी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें