बस्ती। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को थाना छावनी के मांझा क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे और थाना सोनहा, रूधौली के के गांवों में दबिश दी। इस दौरान 157 लीटर अवैध शराब बरामद किया। इसके साथ ही तीन हजार किलोग्राम लहन को नष्ट कराया।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आबकारी टीम के जरिए थाना छावनी के मांझा क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे और थाना सोनहा, रूधौली के अंतर्गत संदिग्ध गांव व स्थालों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 157 लीटर अवैध शराब बरामदगी करते हुए लगभग 3000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया है। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत चार अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसके अलावा एक व्यक्ति को उसके घर से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही तीन भट्ठियों को भी नष्ट किया गया। संवाद