फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म के मुकदमे में सुलह न करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक पीड़िता के तहरीर पर मुकदमे में सुलह न करने पर मारने-पीटने वाले तीन आरोपियों पर प्राथमिक दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी जो इस समय जेल में बंद है, उसके मुकदमे की सुलह के लिए गांव के तीन लोग सहज राज, आसाराम तथा राम सहाय दबाव डाल रहे थे। उसको न मानने पर आंबेडकर जयंती के दिन उसे गाली देने लगे और दरवाजे पर चढ़ कर लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें