फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निलंबित दुकानों से आबकारी निरीक्षक कराएंगे बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलों में पानी मिलाकर बेचने के मामले में निलंबित दो कंपोजिट और एक मॉडल शॉप का संचालन अब दैनिक आधार पर किया जाएगा। आबकारी विभाग ने राजस्व नुकसान रोकने और शराब की उपलब्धता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की है। आबकारी निरीक्षक की निगरानी में बिक्री की जाएगी। दुकानों के लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुंडेरवा, कुसौरा की कंपोजिट दुकानों के साथ शहर के सिविल लाइंस स्थित मॉडल शॉप पर मिलावटखोरी की शिकायतें मिली थीं। जांच में ब्रांडेड शराब की बोतलों से तकनीकी तरीके से शराब निकालकर उसमें पानी मिलाने का मामला सामने आया। इस तरह ग्राहकों को निर्धारित मूल्य पर कम गुणवत्ता वाली शराब बेचे जाने की शिकायतें सही पाए जाने के बाद विभाग ने संबंधित दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।

तीन लाइसेंसधारकों और उनके सेल्समैन के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि निलंबन की अवधि में दुकानों के दैनिक संचालन की व्यवस्था की गई है, ताकि क्षेत्र में शराब की आपूर्ति प्रभावित न हो और आबकारी राजस्व का नुकसान नहीं होने पाए। आबकारी निरीक्षक की निगरानी में प्रतिदिन स्टॉक की आवक और बिक्री का मिलान किया जाएगा। साथ ही बोतलों की सील और शराब की तीव्रता की जांच कराई जाएगी। इससे बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने और मिलावट की आशंका को रोकने का प्रयास किया जाएगा। लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-

ब्रांडेड बोतल में मिलावट, ग्राहकों से धोखाधड़ी

शराब की बोतलों में पानी मिलाकर बिक्री करने से ग्राहकों को निर्धारित कीमत पर मानक के अनुरूप उत्पाद नहीं मिल रहा था। महंगे ब्रांड की बोतलों में मिलावट कर ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा था। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अब दुकानों के संचालन पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। स्टॉक और बिक्री के नियमित मिलान से राजस्व की हेराफेरी रोकने के साथ मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें