बस्ती। ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी होने के बाद सोमवार को तहसील बस्ती सदर परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस को वीडियोग्राफी के बीच बंद कर दिया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि वेयरहाउस बंद किए जाने के दौरान समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव अक्षयवट नाथ पांडेय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पीसीसी सदस्य बाबू राम सिंह और अपना दल (एस) के छात्र मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि ईवीएम के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में दी गई है। यह मैनुअल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।