गौर। गयाजीतपुर बैरीखाल और मुड़िलवा में आशाओं का चयन सही पाए जाने के बाद भी सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी कुशवाहा गयाजीतपुर बैरीखाला में तैनात आशा रेनू देवी को ज्वाइन नहीं करा रहे हैं। वह अस्पताल का चक्कर लगा रही हैं।
गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गयाजीतपुर बैरीखाला और मुड़िलवा गांव में आशा चयन पर लंबे समय से विवाद था। सीएमओ की जांच में दोनों आशाओं का चयन सही पाया गया। 17 जुलाई को सीएमओ ने दोनों आशाओं को ग्राम पंचायत आवंटित करते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। गयाजीतपुर बैरीखाल में आशा पद पर तैनात रेनू देवी ने बताया कि सीएमओ का आदेश लेकर पांच दिनों से सीएचसी पर अधीक्षक के पास जा रही हैंं। वह कोई न कोई बहाना बनाकर ज्वाइन नहीं करा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जांच में दोनों आशाओं का चयन नियमानुसार सही पाया गया है। दोनों को कार्यक्षेत्र आवंटित किया गया है। अधीक्षक क्यों नहीं ज्वाइन कर रहे हैं? इसके लिए एसीएमओ को लगाया गया है।