फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 50 दिन बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Mon, 27 May 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड लेकर भागे कार सवारों को खोज नहीं पा रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। 50 बीत बाद भी एटीएम कार्ड लेकर भागे कार सवार बदमाशों को खोजने में हरैया पुलिस का पसीना छूट रहा है।हरैया पुलिस के साथ साथ स्वाॅट और एसओजी टीम भी कार बदमाशों को खोजने में पसीना बहा रही है।उसके बाद भी सभी टीमें अभी तक खाली हाथ है।वही घटना को लेकर कस्बे के लोगो में दहशत हैं। बदमाशों ने उसी देर रात एटीएम कार्ड का प्रयोग कर अब तक 19 हजार रुपये निकाल लिया है। दूसरे दिन सुबह बैंक को सूचना दे इसे उपभोक्ता ने बंद करा दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा गांव के रहने वाले राम सूरत कप्तानगंज ब्लॉक में कर्मचारी तैनात हैं। 7 अप्रैल की रात 7:30 बजे वे अपने बेटे सचिन का एडमिशन कराने के लिए हरैया थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के एसबीआई के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए गये थे। राम सूरत के मुताबिक वह रुपये निकालने के लिए एटीएम में घुसे थे वहां पर पहले मिनी स्टेटमेंट निकाल रहे थे।तभी दो युवक एटीएम रूम में घुसे और राम सूरत को बातों में उलझा दिये और एटीएम बदल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद एसबीआई के बगल खड़ी सफेद रंग की आल्टो कार में बैठ गये।राम सूरत अपना एटीएम मांगने लगे तभी दोनों युवक कार से कस्बे के अंडर पास होकर हर्रेया की तरफ भाग निकले।वहां से कार सवार हसीनाबाद तक गये वहां से बदमाशों ने हरैया आकर महुघाट होकर अमारी के रास्ते भाग निकले। बदमाशों का पीछा कर रहे कार सवार ग्रामीणों ने हरैया से बभनान रोड पर रास्ते में डायल 112 पुलिस से भी सहयोग मांगा लेकिन पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की जहमत नही उठाई। बदमाशों ने एटीएम से 9500 रुपये का दो बार में ट्रांजेक्शन करके खाते से 19 हजार निकाल लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें