फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज को नए सत्र में 100 सीटों की फिर से मान्यता

Mon, 27 May 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानक से 20 फीसदी कम है यहां की फैकल्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल काॅलेज में एक बार फिर से नेशनल मेडिकल काउंसिल ने 100 सीटों पर मान्यता दे दी है। यानी नए सत्र में यहां फिर से 100 बच्चे एमबीबीएस कर सकेंगे। यह मानक कम होने के बाद भी मिला है।
नए मेडिकल कॉलेजों को एनएमसी से तब तक मान्यता की जरूरत होती है, जब तक उनका एक पंचवर्षीय एमबीबीएस बैच पास आउट न हो जाए। इसी कड़ी में मेडिकल कॉलेज ने एनएमसी में 100 छात्रो के प्रवेश के लिए अपनी अर्जी लगाई थी। इस अर्जी को एनएमसी ने स्वीकार करते हुए मान्यता दे दी है। इस वर्ष नीट में उत्तीर्ण बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा। प्रवेश से पहले मानक पूरा करने के निर्देश एनएमसी ने दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एनएमसी ने जो जुर्माना लगाया है, वह बेसिक मानकों को पूरा न करने के कारण लगा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज पूरी तैयारी कर खाका बना लिया है। जून में यहां भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी। फैकल्टी पूरी कर मानक एनएमसी को भेज दिया जाएगा। फिलहाल एनएमसी ने 100 सीट की मान्यता प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

..
एनएमसी के सर्वे में 20 प्रतिशत कम पाया गया मानक
जिले के मेडिकल कॉलेज में सभी फैकल्टी संचालित करने के लिए 85 चिकित्सक की जरूरत है, मगर यहां केवल 65 चिकित्सक हैं। प्रोफेसर, असिस्टेट प्रोफेसर, क्लीनिक व नान क्लीनिक चिकित्सक की तैनाती है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज का मानक एनएमसी ने ऑनलाइन सर्वे में पूरा नहीं पाया। नतीजतन मेडिकल कॉलेज पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें