नवरात्रि के अंतिम दिन शोभा यात्रा मे शामिल लोग।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्राकट्य अवसर पर बुधवार शाम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विविध झांकियों के साथ हनुमान गढ़ी गांधीनगर से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम ने नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंदिर त्रिपाठी गली स्थित ऊं साईं धाम में वैदिक विधि-विधान से हवनोत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने मंगल गीत व सोहर गान किया।
हियुवा, ऊं साईंधाम मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ सहित कई संगठनों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक झांकियां देख लोग मुग्ध हो गए। इस दौरान हियुवा के कार्यकर्ता खासे उत्साहित नजर आए। यात्रा में गणपति, श्रीराम दरबार आदि आकर्षण का केंद्र रहा। इसके ठीक पीछे शिव परिवार की आकर्षक झांकी थी। बाबा बसंत दास की झांकी के बाद बग्घी पर र्साइंनाथ और भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और पवन पुत्र हनुमान विराजमान थे। ठीक बीच में श्रद्धालु र्साइंनाथ की पालकी कंधे पर उठाए चल रहे थे। शोभायात्रा में ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे और भगवान श्रीराम के नाम का उद्घोष करते रहे।
इसके पूर्व ऊं र्साइंधाम मंदिर गांधी नगर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इसके बाद र्साइं पालकी और शोभायात्रा निकाली गई जो हनुमान गढ़ी मंदिर पर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पांडेय बाजार पहुंची। शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी बड़ी संख्या में लगाए गए थे। शहर में निकाली गई शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी के अलावा नपा अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा नेता सुशील सिंह, सरदार प्रीतम सिंह, ओम प्रकाश कमल, राजेंद्र मोदनवाल आदि ने झांकी पूजन किया। इस दौरान प्रकाश चौधरी, राम दिनेश चौधरी, जय प्रकाश सिंह, पप्पू जायसवाल, रमेश चंद्र, राम सूरत दूबे, विनय सिंह, अमित सिंह, अनुज सिंह, घनश्याम मिश्रा सहित बड़ी तादाद में लोग रहे।