फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेई के साथ अभद्रता पर मुखर हुए अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बाढ़ कार्य खंड बलरामपुर में एक्सईएन की उपस्थिति में उनके कक्ष में खंड में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार पर विभाग के ही दबंग कर्मियों की ओर से जानलेवा हमला मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

जूनियर अभियंताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन निर्णायक होगा। निर्णय लिया गया कि मांगे न मानी गई तो चार मई सोमवार को गोरखपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के अतिरिक्त महासचिव पूर्वी क्षेत्र इं. रवि यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना जारी रखा। रवि यादव ने कहा कि आंदोलन के बाद भी अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल बस्ती एवं मुख्य अभियंता गंडक गोरखपुर चुप्पी साधे हुए है। मांग किया कि मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें