फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने वाले ईएमटी व चालक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने वाले ईएमटी व चालक सम्मानित
विज्ञापन

बस्ती। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और चालकों ने गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराकर अस्पताल पर भेजने का कार्य किए हैं। उनके कार्यों की प्रशंसा अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों ने की है। इसी क्रम में बुधवार को महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कृष्णा दत्त पांडेय ने सराहनीय कार्य करने वाले सभी ईएमटी और चालकों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन

रास्ते में एंबुलेंस में ही गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने पर जीवीके इएमआरआई संस्था की ओर से ईमटी अतीकउर रहमान सिद्दीकी, रितेश रंजन, दिलीप कुमार, विनोद कुमार व चालक राजेंद्र प्रसाद, दुर्गेश यादव, राधेश्याम की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। सीएमएस ने कहा कि जिस तरह से विषम परिस्थितियों में एंबुलेंस के ईएमटी और चालकों ने अपनी सूझबूझ से रास्ते में प्रसव कराया है। वह काबिले तारीफ है। कहा कि एंबुलेंस के कर्मचारी कोशिश करें कि प्रसव अस्पताल पर हो तो बेहतर होगा और जच्चा-बच्चा खतरे से बचे रहेंगे। इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर विवेक दुबे, राजन विश्वकर्मा, अभिषेक, विनय हेल्प डेस्क सुषमा, प्रदीप यादव, हरिश्चंद्र यादव, बृज भूषण चौधरी, सच्चिदानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें