मतदान करने के लिए लगी कर्मचारियों की भीड़।
- फोटो : BASTI
कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान
जिलाधिकारी ने मतदान स्थल का किया निरीक्षण
कहा-सभी कार्मिक अनिवार्य रूप से करें मतदान
बस्ती। चुनाव में लगे कर्मचारियों ने मंगलवार को डाक मत पत्र से मतदान किया। किसान डिग्री कालेज में बने मतदान केंद्र का डीएम सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण किया। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए रिटर्निंग आफिसर को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि मतदाता कर्मचारी की भाग संख्या देखने के लिए अधिक समय लग रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक 100 भाग संख्या पर एक कर्मचारी नियुक्त किया जाए। कहा कि सभी कर्मचारी मतदान अवश्य करें। उन्होंने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान अपने कार्यों को अच्छे ढंग से समझ लें। डीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति जाकर ईवीएम के बैलेट यूनिट में प्रत्याशी के नाम की फीडिंग और कंट्रोल यूनिट के सीलिंग कार्य को देखा। इस दौरान सीडीओ/प्रभारी कार्मिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, डॉ. विवेक, रामरतन राम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।