फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोसाईपुरवा में 12 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों ने चेयरमैन से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। शनिवार को नगर पंचायत के विंध्यवासिनी नगर वार्ड में स्थित गोसाईपुरवा के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद से मुलाकात कर उनके मोहल्ले में 12 दिनों से बिजली सप्लाई न आने की शिकायत दर्ज कराई। लोगों की शिकायत सुनकर अध्यक्ष द्वारा एसडीओ रुधौली और अवर अभियंता ग्रामीण बातचीत कर समस्या से अवगत कराया गया और खुद भी मौके पर पहुंचकर समस्या की जानकारी ली।
विज्ञापन

चेयरमैन से अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए वार्ड निवासी राजपत, नीलम, कस्तूरा, इंद्रावती, राजबली, शिवपूजन, दुलारी, गायत्री, शिव प्रसाद, आशा, जयकुमार, संदीप अनीता आदि ने बताया कि गत 13 मई को तेज आंधी के दौरान गांव के दो बिजली के पोल टूट कर गिर गए थे इसके बाद से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां एक ओर लोग बेहाल और परेशान हो रहे हैं वही बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए दिक्कत बढ़ गई है। समस्या के संबंध में बिजली एसडीओ बीपी सिंह ने चेयरमैन से बताया कि बिजली कर्मी गांव में गए थे, लेकिन गांव के एक व्यक्ति द्वारा बिजली पोल लगाने पर आपत्ति दर्ज की जा रही है। पुनः एक बार बिजली टीम भेज कर ग्रामीणों के माध्यम से समस्या का निस्तारण करने का प्रयास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें