फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गनेशपुर में 15 दिन से हो रही विद्युत कटौती

Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर में विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान है। लगभग 15 दिन से यहां विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। दिन में कई बार बिजली कटौती हो रही है। इससे कस्बे के उपभोक्ता आजिज आ गए हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष परशुराम साहनी ने कहा कि शासन से नगरीय क्षेत्रों में 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश हैं। मगर, नगर पंचायत गनेशपुर में बमुश्किल 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात में कटौती के चलते बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति किए जाने की मांग की।
मनीष मौर्य ने कहा कि इधर 10-15 दिन से बिजली कटौती अधिक हो रही है। इस पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। बेवजह कटौती पर रोक लगनी चाहिए। सुनील यादव ने कहा कि दिन में तीन से चार घंटे तक की कटौती कर दी जा रही है। इस पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बावत दुबौला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पतिराम सोनकर ने कहा कि मेन लाइन में कुछ खराबी आ गई है। इस वजह से विद्युत कटौती की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें