फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस की बिजली काटी, पांच घंटे बाद बिना भुगतान फिर जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस की बिजली काटी, पांच घंटे बाद बिना भुगतान फिर जोड़ा
विज्ञापन

- बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर काटा जा रहा है कनेक्शन
- सर्किट हाउस पर सात लाख का चल रहा है बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विद्युत वितरण मंडल ने बकाएदारों की लाइन काटने के लिए अभियान चलाया। विद्युत खंड प्रथम (नगरीय) क्षेत्र में करीब 30 सरकारी विभागों व संस्थानों की बिजली बकाए में गुल कर दी गई। इसमें सर्किट हाउस भी शामिल है। लेकिन दबाव के चलते विद्युत निगम को करीब पांच घंटे में ही सर्किट हाउस की बिजली बिना भुगतान दोबारा जोड़नी पड़ी।
विज्ञापन

बकाया राजस्व वसूलने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम अभियान चला रहा है। अभियान में बकाएदारों की लाइन काटने व बिजली चोरों पर कार्रवाई की जा रही है। निगम के निर्देशानुसार चिकित्सा व पेयजल आपूर्ति को छोड़कर अन्य सभी बकाएदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जानी है। सोमवार को तमाम नामी शिक्षण संस्थान व विभागों की लाइन काटी गई। लेकिन बखेड़ा तब खड़ा हुआ जब सात लाख रुपए बकाए में सर्किट हाउस की लाइन काट दी गई। लाइन कटने से प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। महज पांच घंटे में ही वितरण खंड को झुकना पड़ा। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बकाये का बिल मांगा है। उन्होंने चार-पांच दिन में बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया है तब जाकर लाइन दोबारा जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें