फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली पर उभरकर आई चुनावी खुन्नस, पुतला बनाकर फूंकने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। होली के एक दिन पहले मिश्रौलिया दुर्वासा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश उभरकर सामने आ गई। प्रधान पद के प्रत्याशी के परिवार के लोगों ने निर्वाचित प्रधान के पुत्र का पुतला बनाकर जलाया। आरोप है कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बाद में वह पोस्ट हटा ली गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मिश्रौलिया दुर्वासा गांव निवासी दिनेश कुमार की मां निर्वाचित प्रधान हैं। इस पद के लिए आरोपी अजय कुमार की मां भी प्रत्याशी थीं। आरोप है कि इसी खुन्नस में होली के दिन दोपहर के वक्त दिनेश कुमार का पुतला बनाकर अजय, सुधीर, श्याम नारायन और शशांक मिश्रा फूंक दिया। इसका वीडियो भी बनाया।
दिनेश के अनुसार, उनके भतीजे संदीप कुमार ने जब मना किया तो नाराज़ होकर उक्त लोगों ने भतीजे को अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें