बस्ती। शहर की एक युवती पर छींटाकशी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तक बात पहुंच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में छींटाकशी को लेकर कहासुनी की बात सामने आई। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसारए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक युवती ने पोस्ट किया था। उसने लिखा कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। जानकारी होते ही पुलिस युवती का मकान तलाश करके पूछताछ करने पहुंच गई। शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली युवती ने बताया कि 26 मार्च शाम को वह सब्जी लेने निकली थी।
तिराहे पर मोहल्ले के दूसरे पक्ष के कुछ लड़कों ने उसके साथ टीका-टिप्पणी की। इस पर कहासुनी हो गई। सीओ के अनुसार जांच में धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है। कोतवाल विजय कुमार दुबे पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सलीम उर्फ कट्टा, रहमान, अदनान व कैफ पर केस दर्ज किया गया है।