फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाविद्यालय में विशेष नामांकन को लेकर शैक्षिक परामर्श अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। उच्च शिक्षा विभाग तथा उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज द्वारा महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन में वृद्धि हेतु निर्गत निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा विशेष नामांकन, जागरूकता एवं शैक्षिक परामर्श अभियान संचालित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, सूर्य प्रकाश तिवारी, विपिन शुक्ला, हरीश कुमार, विनोद कुमार द्वारा शुक्रवार को कई स्कूलों में औपचारिक शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक से विस्तृत विचार-विमर्श कर महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत उपलब्ध शैक्षिक अवसरों, रोजगारपरक संभावनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगिता तथा विशेष रूप से सैन्य विज्ञान विषय के सामरिक, राष्ट्रीय एवं व्यावसायिक महत्व से छात्र-छात्राओं को अवगत कराने हेतु आवश्यक संवाद स्थापित किया गया।

भ्रमण के दौरान छात्र हित एवं नामांकन संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने, उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने तथा अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के संबंध में सकारात्मक चर्चा की गई। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु संभावित छात्र-छात्राओं के नाम एवं संपर्क विवरण भी प्राप्त किए गए, जिससे उन्हें प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन एवं उच्च शिक्षा संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें