फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट का धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-टिकट का धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे टिकट के अवैध धंधे में आरपीएफ ने एक और अभियुक्त को दबोचा है। छापा में 38 टिकट भी मिले हैं। साथ ही आरोपी के लैपटॉप से एएनएमएस सॉफ्टवेयर बरामद किया गया है। आरोपी पर रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने सोमवार को बताया कि टिकट के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर पूरी टीम संतकबीरनगर के धनघटा पहुंची। जहां के पारा चौराहे पर सलमान ट्रेवल्स नामक दुकान पर छापा मारा गया। ट्रेवल्स का संचालक 20 वर्षीय सलमान निवासी ग्राम पारा हरगोविंद थाना धनघटा को रेलवे ई-टिकट का अवैध व्यापार करते हुए पाया गया। छापा के दौरान आरोपी के पास से आरक्षित श्रेणी के 38 टिकट बरामद हुए हैं। जिनका कुल मूल्य 58,250 रुपये है। यह कार्रवाई रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की गई। छापा के दौरान मिले लैपटाप की जांच में एएनएमएस नामक सॉफ्टवेयर भी बरामद किया गया है। अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। अभी और लोगों पर नजर रखी जा रही है। पूछताछ के बाद रेलवे आरक्षित टिकट के अवैध व्यापार समेत रेलवे एक्ट की धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई से कामयाबी मिली है। बताया कि ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें