फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना रद्द करने की जनौस ने उठाई मांग, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना रद्द करने की जनौस ने उठाई मांग, ज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती। सेना में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती आरंभ करो, अग्निपथ योजना रद्द करो सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य सड़क पर उतर गए। जनौस के कार्यकर्ता विकास भवन परिसर में पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
जिलाध्यक्ष शिव चरण निषाद ने बताया कि जनौस की राज्य कमेटी ने अग्नि पथ रद्द करो सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर 19 जून से 21 जून तक तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का राज्य व्यापी आह्वान किया था। इस क्रम में स्थानीय जिला कमेटी ने धारा 144 लग जाने के बाद एसडीएम सदर से अनुमति मांगी गई थी, मगर सहमति नहीं मिल सकी। प्रशासन से बनी सहमति के आधार पर जनौस के कार्यकर्ता विकास भवन के निकट इकट्ठा हुए जोरदार नारो के बीच तहसीलदार सदर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नवनीत यादव, प्रमोद, शेषमणि, अभिषेक, अनिता, इंद्रावती, राम प्रकाश, दीपनारायण मिश्र, रामजीत, जोगेंदर, रुखसाना, साजिरुन्निशा, काशीराम, जगनारायण, उदय राज, छोटू आदि मौजूद रहे।.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें