रामपुर कारखाना। जाति प्रमाणपत्र के मामले में डीएम ने कमधेनवा की ग्राम प्रधान को हटाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने डीएम के आदेश पर स्थगन आदेश जारी किया है। इसके चलते दुलारी देवी ग्राम प्रधान बनीं रहेंगी।
कमधेनवा ग्राम पंचायत में वर्ष 2021 में हुए प्रधानी चुनाव में दुलारी देवी पत्नी इंजीनियर जयप्रकाश पाल निर्वाचित हुईं। गांव निवासी ज्ञानी प्रसाद ने 23 सितंबर 24 को ग्राम प्रधान के जाति प्रमाणपत्र के मामले में शिकायत की। डीएम ने 31 जनवरी 25 को आदेश जारी करते हुए दुलारी देवी को ग्राम प्रधान पद से हटाने के निर्देश दिए। इसके खिलाफ ग्राम प्रधान दुलारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 12 मार्च को हाईकोर्ट ने डीएम के आदेश पर स्थगन आदेश जारी कर दिया। डीएम ने भी अपने आदेश पर रोक लगाते हुए दुलारी देवी को प्रधान पद पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं। संवाद