संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तीन दिन से पुरवा चलने से धुंध छाई थी। मगर बुधवार-बृहस्पतिवार रात को पछुआ शुरू होने के बाद कोहरा गायब हो गया। दिन में अच्छी धूप भी खिली, लेकिन तापमान नीचे गिर गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानी बताते हैं कि हवाओं का रुख बदलने से ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान भी गिरेगा। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी करके पश्चिमी विक्षोभ चला गया है। वहां से भी ठंडी हवाएं बस्ती परिक्षेत्र में आ रही हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जैसे ही उत्तरी पश्चिमी हवाएं आनी शुरू होंगी। ठंड बढ़ने लगेगी।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी दो तरह की हवाएं चल रही हैं। दक्षिणी पश्चिमी हवाएं आ रही हैं। इनका हल्का प्रभाव बस्ती परिक्षेत्र पर भी आ रहा है। दिन में धूप निकलने और बादल रहने से पारा सामान्य औसत के इर्द-गिर्द रह रहा है।
क