फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में हादसा: डीसीएम और टैंकर की हुई टक्कर, एक चालक की मौत

Sat, 25 Sep 2021 02:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

डुमरियागंज रोड पर औसापुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान हुई डीसीएम चालक की मौत
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित औसापुर पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार देर रात डीसीएम व टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक बाल सरन निवासी गौरी बाजार देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि टैंकर चालक दुर्गा सिंह निवासी बरगही थाना गुलरिहा गोरखपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


डीसीएम बस्ती की तरफ से सरिया लादकर डुमरियागंज की ओर जा रही थी। जैसे ही थाना क्षेत्र के औसापुर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा कि सामने से तेज गति से आ रहे टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें डीसीएम चालक व टैंकर के चालक घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर बाल सरन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि मृतक के लड़के की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कोतवाली पुलिस की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें