फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ड्रिलिंग से टूटी मुख्य पाइपलाइन, हजारों घरों में पानी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कचहरी रोड पर न्यायालय गेट के पास बिना अनुमति के विद्युत निगम के ठेकेदार की ओर से लोहे के नए खंभे लगवाया जा रहा था। शनिवार रात में ठेकेदार के कर्मी ट्रैक्टर से खंभे लगाने के लिए ड्रिल मशीन से सड़क की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान नीचे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से पानी तेज गति से बहने लगा। थोड़ी देर में आसपास में जलभराव हो गया। सड़क भी जलमग्न हो गई। अचानक सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी होने पर जलकल कर्मी सक्रिय हुए और तत्काल प्रभाव से शास्त्री चौक और कटरा पानी टंकी से जलापूर्ति रोकी गई। हालांकि, तब तक हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया।
इस दौरान आवास विकास आंशिक, बैरिहवा आंशिक, बभनगांवा आंशिक, पुराना डाकखाना, कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा के पास जलापूर्ति ठप होने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। नागरिकों ने बताया कि सुबह आधा घंटे के लिए पानी की सप्लाई हुई थी, उसके बाद से पानी नहीं आया। करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित रही। बताया कि ड्रिलिंग के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

मामले में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर नुकसान की भरपाई कराई जाएगी और जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कर जलभराव की समस्या दूर कर दी जाएगी। जेई जलकल अर्चना कुमारी का कहना है कि रात में विद्युत पोल लगाने के लिए सड़क किनारे डि्रल कर रहे थे, इसी बीच नीचे से गुजरी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ड्रिल के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
जलापूर्ति के दौरान तेज बहाव होने और जल बर्बाद न हो इसको देखते हुए कटरा व शास्त्री चौक स्थिति नलकूप की सप्लाई रोक दी गई थी। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है। वहीं, बताया गया कि देर शाम जलापूर्ति बहाल हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
-
पतेलवा में फिर गहराया पेयजल संकट



नगर पालिका क्षेत्र के पतेलवा में एक बार फिर से जल संकट गहरा गया है। यहां विद्युत निगम की ओर से नगर पालिका से एनओसी ली गई थी कि पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करना है। तभी से सप्लाई आगे की रोक दी गई थी। कटरा आईटीआई के पास लगे ट्रांसफार्मर को अभी तक वहां से दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया, जबकि बेस बन गया है। बताया गया कि एक माह बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण न होने के चलते जलापूर्ति ठप है। इससे लोग परेशान हैं। इधर गर्मी के चलते लोग पानी बाजार से मंगवाने को विवश हैं। जेई जलकल अर्चना कुमारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए सप्लाई रोकी गई थी। कई बार पत्राचार किया गया है मगर अभी तक ट्रांसफार्मर हटाया नहीं गया है।

लोग बोले-
सुबह पानी न आने पर काफी परेशानी हुई। अक्सर पाइपलाइन किसी न किसी बहाने तोड़ देते हैं, इससे जलापूर्ति ठप कर देते हैं। नहाने से लेकर पेयजल और भोजन तक में संकट आ जाता है।
-राधेश्याम गुप्ता, फौव्वारा तिराहा
-
सुबह पानी की जरूरत पड़ती है। अक्सर कभी-कभी नल से पानी नहीं आता। पता चलता है कि लीकेज है या फिर लाइन क्षतिग्रस्त है। मरम्मत के नाम पर भी घंटों सप्लाई रोक दी जाती है। इससे परेशानी होती है।
-बच्चन, कंपनीबाग
कोट
रात में पोल लगाने के लिए कचहरी गेट के पास ड्रिल कार्य हो रहा था। पाइपलाइन टूटने के बाद कर्मी वहां से भाग गए थे। ऐसे में सर्च नहीं किया जा सका कि किस विभाग की ओर से यह कार्य हो रहा था। जांच कराई जा रही है। किसी के द्वारा एनओसी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें