फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़...यात्रियों को नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सहालग का सीजन शुरू होते ही महानगरों से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरकर आ रही है। इस समय नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ समर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। तेज धूप व गर्मी के चलते स्लीपर और जनरल कोच में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समय शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है, जिसका असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और जयपुर आदि महानगरों से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है, सबसे ज्यादा भीड़ नियमित चलने वाली अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रक्सौल एक्सप्रेस और गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेनों में देखने को मिल रहा है।
इन एक्सप्रेस ट्रेनों में तत्काल में टिकट मिल पाना संभव नहीं है। ऐसे में सहालग के चलते मजबूर होकर लोग जैसे तैसे भीषण गर्मी में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत जनरल कोचों में हो रही है। क्योंकि यात्रियों की इतनी भीड़ है, कि लोगों को चढ़ने उतरने में दिक्कत हो रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। बावजूद इसके ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


-

देरी से चल रही हैं स्पेशल ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्मी के चलते यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में बैठना पड़ रहा है। लू और तेज धूप के चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। यात्रा में सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को लेकर हो रही है। रेलवे समय सारणी के अनुसार स्पेशल ट्रेनें विलंब से चल रही है। रविवार को जाने वाली नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर रविवार रात 11 बजे आने का समय था, लेकिन सात घंटे लेट होने के कारण यह ट्रेन सोमवार को सुबह चार बजे के बाद आने की संभावना है। गोरखपुर स्पेशल 2:30 घंटे, बरौनी नई दिल्ली स्पेशल ढाई घंटे, अवध आसाम 1:30 घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2:30 घंटे और पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही है।

कोट
नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से सहूलियत देने के लिए लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, जिसका लाभ यात्रियों को मिल रहा है।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें