बस्ती। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डाॅ. वीके वर्मा को पुणे में आयोजित दो दिवसीय होम्योपैथी के राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। डाॅ. वीके वर्मा ने बताया कि उन्होंने सम्मेलन में सुगर और हार्ट की बीमारी में होम्योपैथी की सफलता पर प्रकाश डाला।
रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी और एसएचएचएस फाउंडेशन पुणे की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आये होम्योपैथ चिकित्सकों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। डाॅ. वीके वर्मा के साथ सम्मेलन में बस्ती से डाॅ. शैलेंद्र तिवारी, डाॅ. कमल वर्मा, राजेश्वरी वर्मा ने हिस्सा लिया। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डाॅ. एसवी सिंह, डाॅ. एके गुप्ता, डाॅ. एके कुशवाहा, प्रमुख अधीक्षक डाॅ. रिजवान खान, डाॅ. जीएम शुक्ला आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।