बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन परिसर में बस्ती स्पेशल एडवोकेट्स रिलीफ ट्रस्ट 2006 की बैठक हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता राम रतन पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरा वकालतनामा बिना टिकट 75 रुपये तथा लाइसेंसदार द्वारा बिक्री मूल्य टिकट सहित 100 रपये निर्धारित किया गया है। साथ ही अधिवक्ता की गंभीर बीमारी में अधिकतम अधिकतम सहायता राशि 10 हजार से बढ़कर 20 हजार की गई है, जो अधिवक्ता की मृत्यु पर देय धनराशि में समायोजित नहीं होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया हरे वकालतनामा जो लाइसेंसदार बिक्री करते हैं, उनको मृत्योपरांत दी जाने वाली धनराशि 10 हजार से बढाकर 15 हजार कर दी गई है। यह निर्णय 01 सितंबर से प्रभावी होगा। इस दौरान शिव संपति मिश्र एडवोकेट को आजीवन ट्रस्टी बनाया गया। संवाद