फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यात्रियों पर दोहरी मार, ठंड में ट्रेनें करा रहीं इंतजार

Tue, 02 Jan 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यात्रियों को इन दिनों दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की लेटलतीफी ने मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जन साधारण से लेकर वैशाली सुपर फास्ट तक ट्रेनें घंटों की देर से चल रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को साल के पहले दिन ही ज्यादातर ट्रेनों ने इंतजार कराया। महानगरों से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें तीन से चार घंटे देर से पहुंचीं। इनमें गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 3:41 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 3:12, वैशाली एक्सप्रेस 3:28, सत्याग्रह 1:31 घंटा, अवध एक्सप्रेस 2:40 घंटे और गोरखपुर एक्सप्रेस 1:12 घंटे देर से पहुंची। जबकि महानगरों को जाने वाली गोमती नगर एक्सप्रेस करीब 40 मिनट, चंपारण सत्याग्रह तीन घंटे, भटनी अयोध्या मेमू 43 मिनट, आम्रपाली 3:50 घंटे, सत्याग्रह 18 मिनट, वैशाली 21 मिनट, अवध एक्सप्रेस एक घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस करीब 32 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें