फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामान्य से 5.9 डिग्री कम दर्ज हुआ अधिकतम तापमान

Tue, 02 Jan 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार को हल्की धूप के बाद भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। दिनभर चली हवाओं के कारण ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया। वातावरण में नमी 95 प्रतिशत दर्ज की गई। जिससे रात में ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियम कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिनों से बादल छाए हुए हैं। जिससे कोहरा तो थमा है लेकिन पर्वती इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी हुई है। धूप के बाद भी दिन में रात सी गलन बरकरार है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण अभी शीत लहर के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, गलन पूर्व की भांति बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें