फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कानूनगो व लेखपालों के कसे पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने कानूनगो व लेखपालों के कसे पेंच
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस : दो भाइयों के जमीन विवाद के मामले की हुई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। थाना समाधान दिवस पर कोतवाली में डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने फरियादियों की सुनीं। डीएम ने सभी कानूनगो व लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र के महिला बीट आफिसर व बीट सिपाही के मोबाइल नंबर रखे व निरंतर संवाद का निर्देश दिया। कोतवाली में दो भाइयों बीच जमीनी विवाद की सुनवाई की। दोनों की माता से बातचीत कर मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को कोतवाली में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम ने लेखपालों से उनके हलके के बीट सिपाही का नाम जानना चाहा, जिसे वे नहीं बता पाए। निर्देेेश दिया कि जमीन विवाद के निपटारे के लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाएगी तथा दोनों पक्षों को सुनकर विवाद का निस्तारण कराएगी। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप तथा कोतवाल शिवाकांत मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार यहां जमीन विवाद के बारह मामले आए। समाधान दिवस में लगभग लगभग बारह बजे पहुंचे एडीएम अभय कुमार मिश्र व एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने लगभग एक घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी। सभी मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही को दिया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, राम सूरत चौधरी, अवधेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, विनोद गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह और अभय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार केशरीनंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में 14 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें से दस का निस्तारण हुआ। थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र, एसएसआई उमाशंकर त्रिपाठी, दयानंद यादव, ओमप्रकाश भारती, एकलाख अहमद और संजय कुमार आदि मौजूद रहे। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भानपुर अमृत पाल कौर ने 13 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर चार मामलों को निस्तारित कराया। शेष मामलों में थानाध्यक्ष को मौके पर राजस्व व पुलिस टीम को भेजकर समाधान करने को निर्देशित किया। इस मौके पर सीओ सदर शक्ति सिंह, थानाध्यक्ष दुर्विजय, उप निरीक्षक ललितकांत यादव, दिलीप सोनी और चौकी प्रभारी गनेशपुर प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें