फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस के गंभीर रोगियों का कोविड टेस्ट अनिवार्य : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस के गंभीर रोगियों का कोविड टेस्ट अनिवार्य : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस लाइंस के सभागार में डीएम आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सांस के सभी गंभीर रोगियों का कोविड-19 का टेस्ट कराना अनिवार्य है। इसमें शिथिलता बरतने पर दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि यदि कोई व्यक्ति सैंपल देने से इनकार करता है तो संबंधित एसडीएम, राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। डीएम ने कोविड-19 की सैंपलिंग की स्थिति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की तलाश करके उनकी भी सैंपलिंग कराएं। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सीएचसी और पीएचसी का प्रति सप्ताह निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन

इसमें स्टाफ, दवा और उपकरण की उपलब्धता अनिवार्य रूप से बनाई रखी जाए। कुछ एमओआईसी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र से वेंटिलेटर कैली व मेडिकल कॉलेज में भेजे गए थे, जो अभी तक वापस नहीं हुए हैं। इसे 24 घंटे में पूर्ववत मूल स्थान पर स्थापित कराने के लिए डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया। एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि 50 नए ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त हुए हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि उनका सभी सीएचसी व पीएचसी पर आवश्यकता के अनुसार वितरण कराए।
विज्ञापन

एडीएम रमेशचंद्र ने स्वच्छता अभियान, उप निदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी ने चूहा व छछूंदर नियंत्रण, सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी ने सुअर पालकों को जनजागरूक करने, डीपीआरओ विनय सिंह ने झाड़ी कटाई, नाली की सफाई, हैंडपंप की मरम्मत, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि नगर क्षेत्र के तालाबों में मच्छर नियंत्रण के लिए गंबूसिया मछलियां डाली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें