फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम पहुंचे कटरिया-चांदपुर तटबंध... तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 27 Jun 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डीएम रवीश गुप्ता ने कटरिया-चांदपुर तटबंध का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
बाढ़ शरणालय बरसांव का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवागत डीएम रवीश गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार से ही सक्रिय हो गए। कलक्ट्रेट में पहल जन समस्याओं पर सुनवाई की। इसके बाद विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों की बैठक की। जरूरी दिशा-निर्देश देने के बाद शाम को भ्रमण पर निकल पड़े। माझा क्षेत्र के कटरिया-चांदपुर तटबंध पर पहुंचे। यहां बाढ़ बचाव से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम ने अधिकारियों से बाढ़ राहत शिविर एवं बाढ़ चौकियाें की जानकारी ली। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार के साथ कटारिया-चांदपुर तटबंध के खलवा बाढ़ चौकी पर पहुंचे। पिछले वर्ष बनाए गए बाढ़ राहत शिविर हेंगापुर तथा प्राथमिक विद्यालय कटारिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बाढ़ शरणालय बरसांव का भी जायजा लिया। इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित विशुनदासपुर की अनुसूचित जाति बस्ती में पहुंचे। यहां निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे सवाल जवाब किए। तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए परकोपाइन के कार्य के बारे में पूछताछ की। निर्देश दिए कि परियोजना के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। ब्लॉक क्षेत्र के मसहा स्थित गो आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां पशुओं के लिए नाद व एक अतिरिक्त पशु शेड बनवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ सीएस जयदेव, एसडीएम हर्रैया विनोद कुमार पांडेय, तहसीलदार अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
सीएचसी कप्तानगंज का भी जाना हाल

डीएम रवीश गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम छह बजे सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे। ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, मेडिसिन, ड्रेसिंग रूम, उपस्थित पंजिका को देखा। अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। उसके बाद शौचालय को देखा, वहां पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई। सीएचसी प्रभारी कोफटकार लगाते हुए अविलंब सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. अभय कुमार सिंह, फार्मासिस्ट राम जियावन यादव, वार्ड बॉय अनिल कुमार गिरी आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें