फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेश्वर पार्क पहुंचे डीएम, गुणवत्ता में मिली कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेश्वर पार्क पहुंचे डीएम, गुणवत्ता में मिली कमी
विज्ञापन

बस्ती। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कटेश्वर पार्क में हो रहे सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। जहां गुणवत्ता में कमी देख डीएम ने जांच के निर्देश दिए। अन्य कमियां मिलने पर सवाल-जवाब भी किए।
सोमवार को दिन में 12.30 पर पहुंचे डीएम ने नौका विहार के लिए बनाए गए जलाशय स्थल को देखा। निरीक्षण क्रम में वॉकिंग ट्रैक को देखते हुए उनकी नजर पार्क में लगे झूले पर पड़ गई, जो कि देखने में पुराना लग रहा था। इसके बारे में भी डीएम ने अवर अभियंता अशोक सिंह से पूछताछ की। ट्वॉय ट्रेन के लिए बनाए गए प्लेट फार्म को भी देख कर डीएम नाराज हो गए। प्लेटफॉर्म के पास पानी लगा हुआ था, संबंधित फर्म के कर्मी से डीएम ने इस पर जवाब मांगा। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम को बजट आदि की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पार्क के सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। जिसके तहत पार्क को सुविधाओं युक्त आकर्षक बनाने का कार्य कराया जा रहा है। अंतिम किस्त एक करोड़ 86 लाख रुपये अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, पुष्कर मिश्रा, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, घनश्याम चित्रगुप्त, सोमकुमार, आशीष शुक्ला, डब्लू सोनकर, प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें