फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बीएलओ के साथ खुद बांटा मतदाता पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने मतदाता पर्ची बांटकर तीन मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा पुरानी बस्ती के मिश्रौलिया वार्ड मलिन बस्ती एवं डफाली टोला में बीएलओ नैनी गुप्ता के साथ मतदाताओं में मतदाता पर्ची का वितरण किया। यहां उन्होंने तीन मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करना है। वहीं, डीएम ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर मिश्रौलिया के डफाली टोला चौराहे मतदान पर्ची वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएलओ को शत- प्रतिशत मतदान पर्ची वितरण करने का निर्देश भी दिया। मलिन बस्ती में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों के साथ घर- घर जा कर मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि वोट देने से ही अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव होगा, जब हम अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे तभी समाज और क्षेत्र का विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संयोजक इमरान अली, नबी हुसैन, प्रशांत श्रीवास्तव, आनंद पाटिल, सफाई नायक नरेंद्र, सरोज सोनकर, मोनू, अली हुसैन, सेराज अहमद, सौरभ श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, बीएन पांडेय, आशुतोष सिंह, मुंडू, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें