रुधौली में दिव्यांग की करंट लगने से मौत
रुधौली (बस्ती)। क्षेत्र के नरही बांसखोर में 18 वर्षीय दिव्यांग संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। रविवार शाम घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
मृतक के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी उमेश ने रविवार को काम करने के बहाने बेटे को बुलाया। वहां पहुंचने पर रंजिशन उसके हाथ में करंट वाला तार पकड़ा दिया। बोल पाने में असमर्थ संदीप गुहार भी नहीं लगा पाया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उमेश को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रुधौली सुरेंद्र यादव के मुताबिक दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।