फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 58 सीएचओ की कम मिली उपस्थिति, मंडलायुक्त नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा बैठक मंगलवार को आयुक्त सभागार में हुई। अध्यक्षता मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा हुई। जिसमें कई योजनाओं की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। वहीं, 58 सीएचओ ऐसे हैं जिनकी उपस्थिति औसत से कम पाई गई। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के लिए मंडलायुक्त ने एडी हेल्थ को निर्देश दिए। समीक्षा में जनपद बस्ती में 58 सीएचओ की नवम्बर में 20 दिन से कम उपस्थिति दर्ज की गई है।
बस्ती में 70 वर्ष से ऊपर मात्र 35 प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना है, बचे हुए लाभार्थियों का कार्ड बनवाने के लिए निर्देश दिए। बस्ती में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 35 प्रतिशत प्रसव की सूचना प्राप्त है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम को निर्देश दिए कि जिन निजी अस्पतालों ने प्रसव की रिपोर्टिंग नहीं है उन्हें नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन

एफआरयू हर्रैया और 100 बेड महिला चिकित्सालय हर्रैया में माह नवम्बर में मात्र 4-4 ही सी सेक्शन प्रसव किया गया है जिसपर आयुक्त ने नाराजगी जताई और प्रसव दर सुधारने के निर्देश दिए।
बैठक में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सुओ मोटो रिट पिटीशन (सिविल) नं. (एस.) 5 ऑफ 2025 द्वारा पारित निर्देशों के बारे में बताया, इसके अनुसार सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों में एंटी रेबीज वैक्सीन की शत-प्रतिशत उपलब्ध रखने के लिए निर्देशित किए।
एडी हेल्थ डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, सीएमओ संतकबीरनगर डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ सिद्धार्थनगर डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अनिल कुमार, मेडिकल काॅलेज बस्ती डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें