फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला बदर अभियुक्त बेलाड़ी पुल के पास से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना पुलिस ने बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिला बदर घोषित एक अभियुक्त को बेलाड़ी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त विमलेश निवासी ग्राम कुसमौर बस्ती की सीमा में मौजूद है। एसओ ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) बस्ती द्वारा विमलेश को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(3) के तहत 6 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया था। साथ ही उसे निर्देशित किया गया था कि बिना अनुमति जनपद में प्रवेश नहीं करेगा।
इसके बावजूद आरोपी आदेश की अवहेलना करते हुए बेलाड़ी पुल के पास पाया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के इशारे पर घेराबंदी कर उसे शाम करीब 5:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें