फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के रसोईया गांव में पांच दिनों से बिजली न आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को गांव के लोग शिकायत करने बिजली उपकेंद्र कलवारी पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीण पवन चौरसिया, जय मेजर शर्मा, ओमप्रकाश मद्धेशिया, बलराम शर्मा, नंदलाल मद्धेशिया, हरिश्चंद्र, रामकुमार, परमात्मा, संतराम, टिकोरी लाल, सोना देवी, मिथिलेश कुमारी, पुष्पा देवी, बसंता देवी, दुर्गावती सहित ग्रामीणों ने बताया कि 24 मई को आई तेज आंधी में गांव में लगा बिजली पोल टेढ़ा हो गया था जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। पांच दिनों से अधिकारियों से शिकायत करने के बाद जब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तब शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र कलवारी में आकर अधिकारी से शिकायत किया। इस संबंध में जेई अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोल लगाने वाली मशीन टूट गई है जिले बनवाने के लिए टांडा भेजा गया है, किंतु बकरीद के कारण मशीन नहीं बन सकी। जल्द ही पोल बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें