फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी अनुदान के तहत दिव्यांगों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत आनलाइन आवेदन संचालित है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन से शादी करने पर युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार रुपये व युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार रुपये तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष एक अप्रैल 2025 के बाद हुई शादी तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में शादी करने वाले दिव्यांग दम्पति विभाग की वेबसाइट पर विवाह प्रमाण पत्र (रजिस्ट्रार कार्यालय या प्रधान द्वारा), मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 40 प्रतिशत से अधिक का ऑनलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र (यूडीआईडीकार्ड), आधार कार्ड (पति एवं पत्नी का), तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र (पति एवं पत्नी का), तहसील द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र (पति का), तहसील द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र (पति का), संयुक्त बैंक खाता (पति एवं पत्नी का), संयुक्त फोटो (पति एवं पत्नी का) तथा शादी का कार्ड हो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए विकास भवन के भूतल पर कमरा नं 14 में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय बस्ती से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें