हर्रैया। थाना क्षेत्र के सहराए और संग्रामपुर गांव के बीच शनिवार दोपहर में गेहूं डंठल के खेत में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। पछुआ हवा के झोंकों के चलते देखते ही देखते लगभग 10 बीघा गेहूं का डंठल और दो बीघा बीज के लिए रोकी गई गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
संग्रामपुर गांव के पूर्व उत्तरी छोर पर गेहूं कट कर खाली हुए खेत के डंठल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज पछुआ हवा के चलते विकराल रूप ले लिया और सहराए गांव निवासी बैजनाथ शुक्ल, संग्रामपुर निवासी नजमा, सहदेव यादव निवासी संग्रामपुर, परमानंद निवासी संग्रामपुर का लगभग 10 बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया।
आग की चिंगारी से कपिल देव निवासी संग्रामपुर के गन्ने के खेत में पड़ी जिसके चलते दो बीघा खेत में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित कपिल देव ने बताया कि गन्ने की बुवाई के लिए फसल खेत में खड़ा किया था, करीब 15 हजार रुपये का गन्ना की फसल जलकर राख हो गया। संवाद