फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक अध्यक्ष को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी बैंक के अध्यक्ष को किया सम्मानित
विज्ञापन

चेयरमैन ने व्यापारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति से जुड़ने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी का जय पूर्वांचल व्यापार मंडल व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को अभिनंदन किया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल की अगुवाई में अध्यक्ष को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट किया गया।
विज्ञापन

सुभाष शुक्ल ने कहा कि नए नेतृत्व में बस्ती को-ऑपरेटिव बैंक की दशा सुधरेगी और व्यापारियों को उसका लाभ मिलेगा। इसी क्रम में आए विभिन्न बाजारों के अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चित्र भेंटकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को समाज के अंतिम व्यक्ति से जुड़ने का संदेश दिया। इस मौके पर अमरमणि पांडेय, उमेश कुमार, जयेश सिंह मुन्ना, अध्यक्ष भानपुर बाजार सुरेश गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, बृजेश सिंह मुन्ना, राम विनय पांडेय, अध्यक्ष नगर बाजार विपिन मिश्रा, हरि ओम प्रकाश लल्ला, चित्रसेन, महेंद्र पांडेय, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, भागवंत गुप्ता, विजय द्विवेदी, रमेश सिंह, अयोध्या प्रसाद और सुनील कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें