फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ध्रुवचंद्र के तीसरे हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 08 Jun 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कौड़ीकोल गांव के ध्रुवचंद्र चौधरी हत्याकांड में नामजद आरोपी सत्यम पाठक शनिवार को पोखरा बाजार के पास घूम रहा था। जानकारी होने पर गांव के कुछ लड़कों ने घेर लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसके पहले शुक्रवार को उसके बड़े भाई व मुख्य आरोपी अभिषेक पाठक ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जबकि रमई पाठक पहले ही जेल भेजा जा चुका है। नामजद तीनों आरोपी जेल जा चुके हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव के रहने वाले ध्रुवचंद्र चौधरी पुत्र शिव प्रसाद चौधरी की 31 मई की रात हत्या करके रैजल गांव के गन्ने के खेत में शव छिपा दिया गया था। दूसरे दिन रात 10 बजे शव मिला था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि उस रात प्रेमचंद 10 बजे के बाद घर से पेशाब करने के बहाने निकला। सुबह बिस्तर पर वह नहीं दिखा तो परिजन समझे कि कही खेत में काम करने गया होगा। दिन भर कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग और ध्रुवचंद्र के मित्र भी खोजबीन में जुट गये। मोबाइल लोकेशन के जरिये गांव के कुछ लोग रैजल गांव के निकट रविवार की रात 10 बजे फोन किए गए तो गन्ने के खेत में मोबाइल का कॉलिंग लाइट जलने से उजाला दिखा। इस पर लोग नजदीक पहुंचे तो ध्रुव चंद्र चौधरी का शव खेत में पड़ा था। पुलिस ने मृतक के भाई प्रेमचंद्र चौधरी की तहरीर पर अभिषेक पाठक, सत्यम पाठक, रमई उर्फ राम बहादुर पाठक व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया। रमई पाठक दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें