फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शृंगी ऋषि आश्रम रवाना हुए श्रद्धालु

Wed, 13 Nov 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। 84 कोसी परिक्रमा में शामिल महाराष्ट्र के साधु-संतों व गुरुकुल के छात्रों की टोली सोमवार की शाम द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही मंदिर पहुंची। यहां मंदिर परिसर में हनुमानजी का दर्शन कर रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की भोर में धर्म ध्वज को लहराते हुए शेरवाघाट से सरयू नदी में नाव पर सवार हो शृंगी ऋषि आश्रम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

हनुमान बाग मंदिर पर व्यवस्थापक राजमंगल पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की। संत तुकाराम महराज 84 कोसी परिक्रमा के 25, लोगों की टोली का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरसांव में परिक्रमा कर रहे लोगों पर संतोष पांडेय के नेतृत्व में फूल-मालाओं के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें