विक्रमजोत। क्षेत्र में रविवार को हाईवे-पटकापुर चौराहे से बछईपुर (बंशीपुर) स्थित हनुमान मंदिर तक करीब दो किमी लंबी राष्ट्रीय सनातन यात्रा निकाली गई। पंडित मुरलीधर पाठक उर्फ गुजराती बाबा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विशेष परिधानों में सजे श्रद्धालु हाथों में बजरंगबली का भगवा ध्वज लेकर डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से की जा रही थीं। बंशीपुर हनुमान मंदिर पहुंचने पर महायज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सनातन एकता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा में दयाशंकर मिश्र, बलराम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। संवादह