फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध निर्माण और मुआवजे की मांग की, दिया धरना

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में ग्रामीणो ने दिया धरना। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बांध निर्माण और मुआवजे की मांग की, दिया धरना
विज्ञापन

विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के गांव संदलपुर, कल्यानपुर और भरथापुर को सुरक्षित करने के लिए रिंगबांध बनवाने और जमीन का मुआवजा अयोध्या विकास प्राधिकरण के सर्किल रेट के हिसाब से देने की मांग करते हुए ग्रामीण धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम के समझाने के बाद वे शांत हुए और धरना स्थगित किया।
सामाजिक नेता चंद्रमणि पांडेय के नेतृत्व में धरने पर बैठ तीनों गांवों के लोगों को मनाने एसडीएम हर्रैया सुखबीर सिंह पहुंचे। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण लिखित आश्वासन मांगने लगे। एसडीएम ने रिंग बांध, मुआवजा राशि, ठोकर निर्माण और मरम्मत आदि पर कार्यवाही की प्रति उपलब्ध कराई। साथ ही आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सभी मांगें पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जाकर ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप और अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार, चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष जायसवाल, प्रधान के प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, संतोष कुमार शुक्ला, कोटेदार हेमंत कुमार पांडेय, कमलाकांत पांडेय, जितेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, धीरज, फागू, मंगल प्रसाद, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें