फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध मेडिकल स्टोरों पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन एबीपीए प्रदेश सचिव विजय पांडेय के संयोजन तथा जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन व मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नवागत औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार से मुलाकात कर उनका स्वागत किया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अवैध मेडिकल स्टोर पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में जिले में बिना फार्मासिस्ट के चल रहे अवैध मेडिकल स्टोरों पर पूर्ण रोक लगाने तथा कतिपय थोक व्यापारियों द्वारा खुदरा में अवैध रूप से दवा बेचने की शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन को धरातल पर लागू करने और कफ सिरप की बिक्री से जुड़े कड़े प्रावधानों की व्यावहारिक दिक्कतों पर भी विमर्श हुआ। ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि सभी लोग ड्रग एक्ट के अधीन रहकर पूरी पारदर्शिता से कार्य करें तथा अपने प्रतिष्ठानों में रजिस्टर समेत सभी अनिवार्य दस्तावेज मेंटेन रखें। नियमों का पालन करने वाले फार्मासिस्टों को पूरा प्रशासनिक सहयोग मिलेगा।
इस मौके पर अभिषेक उपाध्याय प्रदेश सचिव आईटी सेल, परमात्मा प्रसाद मंडल उपाध्यक्ष, मोहम्मद फारुक अब्दुल्ला, कृष्ण मोहन यादव, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, अजय चौधरी, श्याम मोहन चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, सूरज चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें